spot_img

Jaipur : केसर का दम का दावा करने वाली अभिनेत्री अमायरा सहित शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से मांगा जवाब

जयपुर : (Jaipur) जिला उपभोक्ता आयोग क्रम द्वितीय ने विमल गुटखे के दाने-दाने में केसर का दम बताकर इसका भ्रामक विज्ञापन करने के मामले में फिल्म अभिनेत्री अमायरा दस्तूर, अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ सहित (film actress Amyra Dastur, actors Shah Rukh Khan, Ajay Devgan, and Tiger Shroff) विमल गुटखा ब्रांड के निर्माता जेबी इंडस्ट्रीज से (manufacturer of the Vimal Gutkha brand) जवाब तलब किया है। आयोग अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीणा ने यह आदेश गौरव तिवाडी के परिवाद पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

परिवाद में कहा गया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल गुटखे का निर्माण कर उसे देशभर में विक्रय करने के लिए सप्लाई करती है। वहीं तीनों अभिनेता और अभिनेत्री इसकी बिक्री बढाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। परिवाद में कहा गया कि विज्ञापन में बताया जाता है कि इसमें केसर का मिश्रण है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब चार लाख रुपए प्रति किलोग्राम है और यह गुटखा पांच रुपए में आता है। ऐसे में इसमें केसर मिलाने का दावा भ्रामक है। यह भ्रामक विज्ञापन इसलिए दिखाया जाता है कि अधिक से अधिक लोग ज्यादा से ज्यादा यह गुटखा खरीदें और इसके निर्माता को लाभ मिले। परिवाद में बताया गया कि विज्ञापन में दाने-दाने में केसर का दम दिखाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिससे एक ओर निर्माता कंपनी करोड़ों रुपए का व्यापार कर रही है और दूसरी ओर आमजन हानिकारक और स्वास्थ्य के लिए घातक गुटखे का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। परिवाद में गुहार की गई है कि विमल गुटखा के उत्पादन और विज्ञापन पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने तीनों अभिनेताओं और अभिनेत्री सहित निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Rajya Sabha Elections : भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।...

Explore our articles