जयपुर : राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक राजस्थान के सबसे पुराने सिंगल स्क्रीन जेम सिनेमा में होने जा रहा है। जिसमें 8 देश भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, वेनेजुएला की 66 फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा 22 फीचर फिल्म, 24 शॉर्ट फिल्म, 14 डॉक्यूमेंट्री, 2 एनिमेशन फिल्में और 4 म्यूजिक वीडियो एलबम की भी स्क्रीनिंग रखी गई है। रिफ का दसवा संस्करण युथ एवं फ़िल्म हेरिटेज थीम पर आयोजित होने जा रहा है। जहां फिल्म स्क्रीनिंग के आलावा ओपन फोरम वर्कशॉप और टॉक शो का भी आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल का समापन 31 जनवरी को अवॉर्ड शो के साथ किया जाएगा।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के दसवें संस्करण की ओपनिंग थीम देव आनंद और वहीदा रहमान की सुपरहिट फिल्म गाइडश् से की जाएगी। रिलीज के 60 दशक बाद जयपुर में पहली बार फिल्म को श्द जेम सिनेमाश् में 4के क्लासिक संस्करण में प्रदर्शित किया जाएगा। 1965 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। ये फिल्म आर के नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास ‘द गाइड’ पर आधारित है। फिल्म को रिफ में प्रदर्शित करने का उद्देश्य राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों को बढ़ावा देना है।
बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विविध भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों और वृत्तचित्रों को रिस्टोर करने की घोषणा की थी। उसी में फिल्म श्गाइडश् भी शामिल थी।
13 भाषाओं की फिल्मों की स्क्रीनिंग
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा की फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। जिसमें 31 हिंदी, 7 राजस्थानी, 9 अंग्रेजी, 7 तेलगु, 1 फ्रेंच, 1 डूंगरी, 2 साइलेंट, 2 कन्नड़, 1 मलयालम, 1 मराठी, 2 आसामी, 1 पंजाबी, 2 स्पेनिश।
फ़िल्मी सितारों से जगमग होगी गुलाबी नगरी
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के फाउंडर सोमेन्द्र हर्ष और को-फाउंडर अंशु हर्ष ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) में समाज सेविका व भारतीय पारंपरिक हस्तकला कारीगर रूमा देवी, हिंदी सिनेमा में निर्देशन एवं लेखक के साथ ही बेहतरीन एक्टर टिन्नू आनंद, भारतीय अभिनेत्री और निर्माता इति आचार्य, हिंदुस्तानी गायक और प्रसिद्ध रियलिटी शो ष्इण्डियन आईडल जूनियरष् के प्रतियोगी मोती खान,लोक संगीत को विदेशों तक पहचान दिलाने वाले गौरव पद्मश्री से सम्मानित उस्ताद अनवर खां मांगणियार, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, टीवी एक्टर नंदिश सिंह संधू सहित अन्य सितारें रिफ में अपने अनुभव साझा करेंगे तो वहीं इन्हें कई पुरूस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में ये फिल्में होगी प्रदर्शित
27 जनवरी से शुरू होने जा रहे रिफ फेस्टिवल में पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी, सबके राम, कुरजा, उस्ताद अनवर खां मांगणियार, सिर्फ एक बंदा काफी है, आह-मारू ए टेल ऑफ टू जनरेशन, टोंटन एडौर्ड, छुपी रो (स्टे क्वाइट), इंको कॉफ़ी फिल्में प्रदर्शित की जाएगी।


