spot_img

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्रियों के कामकाज पर संतोष जताया

जयपुर:(Jaipur) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र और पिछले चार वर्षों के दौरान बजटीय घोषणाओं के क्रियान्वयन में मंत्रियों और उनके विभागों के प्रदर्शन पर मंगलवार को संतोष व्यक्त किया।

गहलोत ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा के लिए यहां आयोजित ‘चिंतन शिविर’ के दूसरे दिन पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर मंत्रियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका काम कुल मिलाकर संतोषजनक है।’’

गहलोत ने कहा कि पिछली बार जब उनके नेतृत्व वाली सरकारी थी तब भी विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की ऐसी ही पहल की गई थी। गहलोत ने कहा कि आमतौर पर विभागों के सचिव जानकारी देते हैं, लेकिन इस बार मंत्री विभाग के काम की जानकारी दे हैं।

यह दो दिवसीय शिविर सोमवार से शुरू हुआ था। पहले दिन सोमवार को विभिन्न सत्रों में 14 विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई।

Mumbai : मेगा बजट पर बनेगी एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’

मुंबई : (Mumbai) बाहुबली ('Baahubali') फ्रैंचाइजी और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली (Director SS Rajamouli) की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles