spot_img

Jaipur : गोगामेडी हत्याकांड केस के आरोपितों और रिकॉर्ड एनआईए को सौंपने के आदेश

जयपुर : एनआईए मामलों की विशेष अदालत ने सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड मामले में पुलिस को कहा है कि वह प्रकरण से जुडा रिकॉर्ड और आरोपितों को एनआईए को सौंपे। अदालत ने यह आदेश एनआईए की ओर से पेश प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिए।

सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया कि राज्य सरकार ने मामले की जांच एनआईए को देने की सिफारिश की थी। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी और मामले में एनआईए ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। ऐसे में अब प्रकरण से जुडे आरोपियों व दस्तावेजों को एनआईए को सौंपा जाए। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने पुलिस को हत्याकांड के आरोपियों व रिकॉर्ड को एनआईए को सौंपने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि श्याम नगर थाना इलाके में गत पांच दिसंबर को आरोपियों ने सुखदेव सिंह गोगामेडी के घर घुसकर उसकी और एक अन्य नवीन शेखावत की हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्यारे सडक़ पर स्कूटी चालक को गोली मारकर उसके वाहन को लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपित नितिन फौजी, रोहित राठौड़, उधम सिंह, भवानी, राहुल, रामवीर व पूजा सैनी को गिरफ्तार किया है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles