जयपुर : (Jaipur) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मान द वैल्यू फाउंडेशन और जेएसजी स्पार्कल ग्रुप (Mann the Value Foundation and JSG Sparkle Group) ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगतपुरा में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 500 से अधिक विद्यार्थियों को फर्नीचर, स्कूल बैग, कॉपियाँ, स्टेशनरी, डेंटल किट, फूड पैकेट्स और अन्य आवश्यक वस्तुएँ वितरित की गईं।
अमर जैन हॉस्पिटल की टीम (team of Amar Jain Hospital) ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और मेडिकल कार्ड प्रदान किए। बालिकाओं को स्वच्छता व सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर विशेष सत्र और बालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरूकता वार्ता दी गई। डेंटल हेल्थ चेकअप और केयर किट भी वितरित किए गए।
संस्थापक डॉ. मनीषा सिंह (Founder Dr. Manisha Singh) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संपूर्ण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार (Chief Guest Dr. Ashok Kumar) (RAS) और विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार भटनागर (Special Guest Sudhir Kumar Bhatnagar) (Regional Chief, HUDCO) समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
विद्यालय के छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और सीखी हुई बातें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों और विद्यालय प्रशासन ने भी सक्रिय योगदान दिया।


