spot_img

Jaipur : 19 किलो 650 ग्राम गांजा सहित प्रेमी युगल चढा पुलिस के हत्थे

जयपुर : पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत दौलतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 19 किलो 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच पडताल में सामने आया कि यह गांजा दिल्ली से जयपुर सप्लाई होने के लिए जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान गंजे की खेत को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से जयपुर में यह गांजा कहा सप्लाई होना था,इस बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत दौलतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे आरोपित विनोद कुमार कश्यप (38) निवासी करवाल नगर दिल्ली और उसकी महिला मित्र प्रिया जयसवाल (21) निवासी टोनर चौक आरा (बिहार) को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की कार में रखे बैग में से 19 किलो 650 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी बाजार कीमत एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गांजा दिल्ली से जयपुर डिलीवरी के लिए लाई जा रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए और गांजे की बदबू नहीं आए। इसके लिए बैग के चारों तरफ कपूर और प्लास्टिक की पॉलीथिन डालकर लाते है और फिर सप्लाई करते है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles