spot_img

Jaipur: प्रदेश में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप

Jaipur

जयपुर:(Jaipur) राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों (State government from urban wards to villages) में शिविर लगाएगी। प्रदेश में 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ तथा नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान’ आयोजित होंगे।

सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय गौरव गोयल ने बताया कि आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य में 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक मंहगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। गोयल ने बताया कि कुल 2700 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे,जिनमें गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना , मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना आदि योजनाओं की जानकारी देकर पात्र परिवारों को जोड़ा जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों की 11283 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान और शहरी 7500 वार्डों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के दो दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे।

प्रदेश में 2000 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ एक-एक महंगाई राहत कैंप लगेगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरपालिका स्तर पर एक, नगरपरिषद स्तर पर 2 एवं नगर निगम स्तर पर 4 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles