spot_img

Jaipur : पांच बच्चों के साथ नहर में कूदे पति-पत्नी

जयपुर : राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ कथित तौर पर नहर में कूद गये, अब तक एक बच्चे का शव बरामद किया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह शंकरलाल (32) उसकी पत्नी बादली (30) ने अपने पांच बच्चों के साथ सिद्धेश्वर पालडी के पास नर्मदा मुख्य नहर में कूद गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक नहर से प्रकाश (8) का शव बरामद किया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Explore our articles