spot_img

JAIPUR: तुर्किये, सीरिया में अनिवासी राजस्थानियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जयपुर:(JAIPUR) राजस्थान फाउंडेशन ने भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया में अनिवासी राजस्थानियों (NRRs) की मदद के लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इन देशों में जरूरतमंद एनआरआर इन हेल्पलाइन नंबरों पर फाउंडेशन से संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर +91 83060 09838, 0141-2229111 और 011-23070807 हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं कि संकट की इस घड़ी में कोई जरूरतमंद एनआरआर वंचित न रहे। फाउंडेशन आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए समन्वय करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि सभी प्रभावित व्यक्तियों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता मिले।’’ राजस्थान फाउंडेशन अनिवासी राजस्थानियों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार का एक मंच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles