spot_img

Jaipur: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया

जयपुर:(Jaipur) राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी कामना की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। भगवान जगन्नाथ सभी की रक्षा करें।

Explore our articles