spot_img

Jaipur : पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओमप्रकाश ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जयपुर: (Jaipur) राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओम प्रकाश पहाड़िया सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। पहाड़िया के साथ बसपा नेता अशोक वर्मा, पूर्व आईएएस चंद्रमोहन मीणा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में सोमवार दोपहर इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई।

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्ननाथ पहाड़िया के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया समेत चार नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनावी साल में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सभी दिग्गज नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर बाद प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ओमप्रकाश और विजेन्द्र पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन मीना को किरोड़ी लाल के समर्थक माने जाते हैं। माना जा रहा है कि किरोड़ी लाल के कहने पर ही चंद्रमोहन भाजपा में शामिल हुए। चंद्रमोहन मीना को पिछले लोकसभा चुनाव में दौसा से भाजपा का टिकट मिलने की पूरी संभावना थी, लेकिन ऐनवक्त पर जसकौर मीना को टिकट मिल गया था। सासंद किरोड़ीलाल मीणा और जसकौर के बीच छत्तीस का आंकड़ा माना जाता है। किरोड़ीलाल ने ही टिकट के लिए पैरवी की थी।

Explore our articles