
जयपुर : (Jaipur) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे (Bhiwadi town of Khairthal-Tijara district, Rajasthan) में सोमवार को पटाखा बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से सात मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री में 20 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगते ही कई मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृहमंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi, Vice President C.P. Radhakrishnan, and Home Minister Amit Shah) ने दुख व्यक्त किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारीक (Additional District Magistrate Sumitra Pareekh) ने बताया, ‘फैक्ट्री में फंसे दो लोगों को निकालकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।’ फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर में कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


