spot_img

JAIPUR : राजस्थान के मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम के लिये 3.10 करोड़ रूपए की आर्थिक स्वीकृति दी

जयपुर : राजस्थान में मदरसों के विद्यार्थी अब श्यामपट की जगह स्मार्ट बोर्ड के जरिए तालीम हासिल करेंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश के मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की शुरूआत कर दी है। एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि अब मदरसों में बेहतर शिक्षा के लिए इनमें स्मार्ट क्लास रूम जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां बच्चे अब श्यामपट की जगह स्मार्ट बोर्ड के जरिये तालीम हासिल करेंगे ।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 13.10 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्रदान की है।

राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा पंजीकृत मदरसों में से 500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाने के लिए प्रति मदरसा 2.62 लाख रुपए खर्च होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में पंजीकृत मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम में इंटरनेट की सुविधा चरणबद्ध रूप से कराए जाने की घोषणा की थी और इसी के तहत प्रथम चरण में आगामी वर्ष में 500 मदरसों को अपग्रेड किया जाएगा।

Palwal : पलवल में दूसरे छात्र की जगह विज्ञान परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

पलवल : (Palwal) पलवल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा (Central Board of Secondary Education's Class 10 Science exam in Palwal) की...

Explore our articles