spot_img

Jaipur : गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का थाली नाद प्रदर्शन पांच जुलाई को

जयपुर: (Jaipur) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पांच जुलाई को गहलोत सरकार के खिलाफ थाली नाद कर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान पार्टी की महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आगामी महिला मोर्चा के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाएं भाजपा प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगी। इस दौरान कार्यालय में ही एक बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद सभी महिलाएं थाली नाद के साथ गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इन साढे चार सालों में दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामले 46 प्रतिशत बढोतरी हुई हैं। महिला उत्पीडन के मामलों में आज राजस्थान देश में ‘‘नंबर एक’’ पहुंच गया है। जिस प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए रानी पदमिनी और मां पन्नाधाय ने बलिदान दिया उस प्रदेश में महिलाओं यह स्थिति शर्मसार करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री शांति धारीवाल प्रदेश की विधानसभा में दुष्कर्म के बढते मामलों पर यह कहते हैं कि ‘‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश हैं’’। एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री का यह बयान बताता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता कितनी घृणित और कुत्सित है। वहीं प्रदेश के मुखिया सीएम गहलोत यह कहकर दुष्कर्म आरोपियों का बचाव करते हैं कि दुष्कर्मियों को फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए वरना दुष्कर्म के अधिंकांश मामलों में आरोपी दुष्कर्म के बाद पीडिता की हत्या भी करने लगेंगे। कांग्रेस के नेताओं के ये बयान इनकी महिला विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करते हैं। प्रदेशभर में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वह एंबुलेंस, सडक, घर, अस्पताल और पुलिस थानों तक में महिला सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जयपुर, डूंगरपुर, बाडमेर, उदयुपर, अलवर और भिन्न भिन्न स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध घटित हुए हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस का कुशासन, प्रदेश को किया शर्मसार रेप में नंबर 01 प्रदेश पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं इस दौरान ‘‘बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान’’ आक्रोशित गीत भी लॉंच किया गया।प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मौजूद रहें।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles