spot_img

Jaipur : सेनाध्यक्ष ने सशस्त्र रेजीमेंट को राष्ट्रपति निशान प्रदान किये

जयपुर : सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मैकेनाइज्ड फोर्स भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पांडे ने राजस्थान के सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में आयोजित ‘राष्ट्रपति निशान प्रदान’ कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की चार सशस्त्र रेजीमेंट, 49 सशस्त्र रेजिमेंट, 51 सशस्त्र रेजिमेंट, 53 सशस्त्र रेजिमेंट और 54 सशस्त्र रेजिमेंट को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में चारों सशस्त्र रेजीमेंट द्वारा टैंकों के साथ एक भव्य परेड भी की गई।

रक्षा प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने एक बयान में बताया कि ‘सशस्त्र कोर’ भारतीय सेना की प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक हैं। आजादी के बाद से युद्धों के दौरान सशस्त्र रेजीमेंट ने जो शौर्य, साहस और धैर्य दिखाया हैं, वह असाधारण हैं।

सेनाध्यक्ष ने ‘निशान प्रदान’ परेड की समीक्षा की और युद्ध और शांतिकाल में ‘सशस्त्र कोर’ द्वारा प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की।

सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में निशान प्राप्त करने वाली सशस्त्र रेजीमेंट की सराहना की तथा सभी रैंकों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मैकेनाइज्ड फोर्स भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Explore our articles