spot_img

Jaipur : झुंझुनूं में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर मार डाला

जयपुर : राजस्थान के झुंझुनू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व सैनिक विजेंद्र जाट ने बीती रात अपनी पत्नी सरोज देवी (42) को उस समय डंडे से मारा जब वह खाना बना रही थी।

उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, “प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। कल भी उनके बीच कहासुनी हो गई थी और गुस्से में आकर विजेंद्र ने अपनी पत्नी को लाठी से पीटा।’’

थानाधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना के समय दंपती का 13 वर्षीय पुत्र घर में मौजूद था।

Explore our articles