spot_img

Jaipur : राजस्थान में 10 लाख गायों की मौत हुई, सरकार सिर्फ़ 40 हज़ार गायों का ही मुआवज़ा दे रहीः शर्मा

जयपुर: (Jaipur) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने लंपी वायरस से मरी गायों के मुआवज़े को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लंपी से प्रदेश में 10 लाख गायों की मौत हुई थी परंतु सरकार सिर्फ़ 40 हज़ार गायों का ही मुआवज़ा दे रही है। मुआवज़ा राशि, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया कह रहे हैं कि 16 जून से प्रदेश में लंपी वायरस से मरने वाली गायों का गो-पालकों को मुआवज़ा राशि देने का काम करेंगे लेकिन राज्य सरकार कितना मुआवज़ा देने का काम कर रही है। राज्य सरकार मुआवज़ा उन्हीं गो पालकों को दे रही है, जिन गो पालकों की गायों की मौत सरकारी चिकित्सालयों में उपचार के दौरान हुई है। उन्हीं मौतों के आंकड़े सरकार के पास उपलब्ध है, जिनको आप मुआवज़ा देने की बात कर रहे हो। जो पूरे प्रदेश में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रदेश में लंपी वायरस से 10 लाख से अधिक गोवंश काल के ग्रास में चला गया और आप सिर्फ़ और सिर्फ़ 40 हज़ार गायों का ही मुआवज़ा देने का काम कर रहे हो, इस तरीक़े से किसानों के साथ अन्याय है। किसानों की लाखों गाये जो मौत के ग्रास में चली गई वो वास्तविकता के अंदर मुआवज़ा पाने के हक़दार हैं और राजस्थान की सरकार उनको मुआवज़े से वंचित रखना चाहती है। आवश्यकता इस बात कि सरकार यदि ईमानदारी के साथ गो- पालकों को मुआवज़ा देना चाहती है तो तमाम उन गो-पालकों को मुआवज़ा देवें जिनकी लंपी वायरस के दौरान गायों की मौत हुई है।

New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के 8 सदस्यों का निलंबन वापस लिया गया

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने मंगलवार को विपक्ष के आठ सदस्यों का निलंबन वापस ले लिया। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू...

Explore our articles