
जगदलपुर : (Jagdalpur) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी (Devji, a Politburo member and Central Committee member of the Naxalite organization) ने अपने 16 नक्सली साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Chhattisgarh Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाकी बचे सभी नक्सलियों का भी जल्द ही आत्मसमर्पण करवाया जाएगा।
नक्सली देवजी मूल रूप से करीमनगर जिले का (Devji, originally from Karimnagar district) निवासी है और लंबे समय से नक्सली संगठन की केंद्रीय गतिविधियों में सक्रिय था। करीब आठ महीने पहले ही उसे संगठन का महासचिव बनाया गया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कैडराें को अगले एक-दो दिनों में अधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में 31 मार्च तक नक्सलवाद काे खत्म करने के लिए सुरक्षाबल के साथ बाकी बचे नक्सली कैडराें की घेराबंदी कर रही है। लगातार मुठभेड़ों और प्रमुख नेताओं के आत्मसमर्पण से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है।
नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य नक्सली कमांडर देवजी के आत्मसमर्पण पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद देवजी बड़ा नक्सली कैडर था, (Devji was a major Naxalite cadre who surrendered in Telangana) जिसने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। कुछ नाम और शेष हैं, जो निष्क्रिय है, लेकिन उन्हें भी जल्द ही आत्मसमर्पण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी बचे सभी नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के संबंध में काम किया जा रहा है।


