spot_img

Jagdalpur : आयुष्मान कार्ड के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को

जगदलपुर : (Jagdalpur) बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मेगा कैंप का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिसमें ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम का उपयोग कर सभी पात्र हितग्राहियों को कैंप तक लाए, साथ ही शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में समाज सेवी संस्थान, रेडक्रॉस, एनसीसी के जवानों का सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कैंप में पहले से बने कार्ड का भी अपडेट करें, मृत व्यक्तियों का लिस्टेड भी करें जिससे राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा किए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सेवानिवृति होने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पीपीओ के साथ-साथ जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी वितरण का लक्ष्य रखा गया उसके आधार पर सभी डीडीओ कार्यवाही करें। बैठक में बस्तर पण्डुम के आयोजन के संबंध में भी चर्चा किया गया। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना की पोर्टल एंट्री स्टेटस पर चर्चा किए, विभागीय योजना के पात्र हितग्राहियों का पोर्टेल में अद्यतन करवाएं। विभाग के द्वारा योजनाओं के संबंध में एक्सल शीट में ब्लॉक वार अपडेट जानकारी की समीक्षा किया। नियद नेल्लानार योजना के तहत 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ देने पर चर्चा किए। समय सीमा की बैठक में जनदर्शन, जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा किए जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) की भौतिक प्रगति की समीक्षा कर कहा कि लिंटल एवं स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस की प्रगति, पर्यटन स्थलों से भी कचरा कलेक्शन और साप्ताहिक बाजारों से कचरा कलेक्शन पर चर्चा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंटरप्राइज फाइनेंस प्रोग्रेस रिपोर्ट पर ऋण सुविधा देने हेतु बैंकों के साथ हुए बैठक की समीक्षा किए।

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग, नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रगति, जल जीवन मिशन, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन की स्थिति, अनुकम्पा नियुक्ति की समीक्षा किए। इस दाैरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता,अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Explore our articles