spot_img

Jagdalpur : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Jagdalpur: Fire breaks out in electronics shop, goods worth lakhs destroyed

जगदलपुर : (Jagdalpur) बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड़ स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक दुकान (Jaishree Electronics shop on Geedam Road in Jagdalpur) में बीती रात अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। घटना की जानकारी दुकान संचालक व दमकल वाहन को दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसाार गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक के संचालक रोजाना की तरह रात लगभग 10 बजे के अपनी दुकान को बंद करके घर चले गये। इसके बाद करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगो को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते धुआं बढ़ गया। जब दुकान का शटर खोला गया तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आसपास के लोगो ने दमकल वाहन को भी बुला लिया था, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा तो लिया गया, लेकिन दुकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। रविवार सुबह पहुंची पुलिस व संचालक ने नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन दुकान में रखे लाखो रुपये का सामान जलने की बात कही जा रही है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles