spot_img

Jagdalpur : वर्षों से फरार 65 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जगदलपुर: (Jagdalpur) जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में 29 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिसके तारतम्य में बस्तर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है।

बस्तर जिला के ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर, लम्बे समय से फरार चल रहे थे, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी या गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ऐसे फरार स्थायी या गिरफ्तारी वारंटियो पर विशेष अभियान के तहत् धरपकड़ कार्यवाही किया गया है। जिसके अन्तर्गत बस्तर जिला के थाना कोतवाली- 20, थाना बोधघाट – 16, थाना नगरनार – 09, थाना परपा – 04, थाना करपावंड – 04, थाना दरभा – 03, थाना बस्तर – 03, थाना भानपुरी – 03, चौकी पखनार – 01, थाना बड़ाजी – 01 और थाना बकावंड – 01 कुल 65 वारंटीयों को पता तलाश कर वारंट तामिल कर सोमवार शाम को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Islamabad : बलोचिस्तान के नुश्की शहर को पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने चारों से ओर घेरा, मुस्तांग में फौज पर हमला, कई जवान मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अशांत प्रांत बलोचिस्तान (province of Balochistan) के नुश्की को चारों ओर से घेर लिया है। आसमान पर...

Explore our articles