spot_img

Jabalpur: मंत्री कावरे आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तैयारियों की करेंगे समीक्षा

जबलपुर:(Jabalpur) आगामी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (Independent Charge) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे आज जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 6 बजे समीक्षा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि इस वर्ष का राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस कार्यक्रम जबलपुर में होगा। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में प्रस्तावित है। जबलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में सामूहिक योगाभ्यास के शिविर लगाये जा रहे हैं।

Explore our articles