spot_img

Jabalpur : हीट वेव से बचने ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए हरे चादर

जबलपुर : शहर में बढ़ते तापमान ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। सुबह से बढ़ती गर्मी दोपहर तक अपने प्रचंड रूप में हो रही है। इसी तरह शाम से लेकर रात तक गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप में बढ़ते तापमान के साथ लोगों का निकलना बहुत मुश्किल हो रहा। लोगों की सुविधा देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों को धूप से बचने के लिए प्रशासन ने हरे पर्दों का इंतजाम किया है।

टेंट की तरह लगे ये पर्दे कुछ हद तक वाहन चालकों को धूप से बचा रहे हैं। नौतपा के तीसरे दिन तप रही संस्कारधानी में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार बढ़ती हुई गर्मी से अपने को बचाएं एवं लू न लगे इसके लिए कारगर उपाय करें।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles