spot_img

Jabalpur : जबलपुर में मच्छर भगाने की अगरबत्ती से टाटा सूमो में आग

Jabalpur: Fire Engulfs Tata Sumo Due to Mosquito-Repellent Incense Stick; Man Burnt Alive

जबलपुर : (Jabalpur) मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिहोरा के वार्ड नंबर-3 (Ward No. 3 of Sihora) में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां मच्छर भगाने के लिए टाटा सूमो के अंदर अगरबत्ती जलाकर सो रहे एक व्यक्ति की गाड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई। व्यक्ति अंदर ही फंस गया और बुरी तरह झुलस कर जिंदा जल गया। आग ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कई सालों से इलाके में खड़ी पुरानी टाटा सूमो (old Tata Sumo) में रह रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है और अक्सर गाड़ी के पास ही खाना बनाता और उसी में सोता था। गाड़ी के अंदर बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा और पन्नियां जमा होने के कारण अगरबत्ती से आग फैल गई और व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगाें ने धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम (post-mortem examination) के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के पीछे अगरबत्ती से गाड़ी के अंदर ज्वलनशील कचरे में आग लगने को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles