spot_img

Jabalpur : बंद तिजोरी से कस्टम ने निकाला 74 लाख का सोना एवं तीन लाख की चांदी, ज्वैलर्स पर की कार्रवाई

जबलपुर:(Jabalpur) सीमा शुल्क कमिश्नरी इंदौर (MP and Chhattisgarh) ने जबलपुर के सराफा स्थित मेसर्स न्यू पोद्दार ज्वेलर्स की दुकान से सोना और चांदी जब्त किया है। विभाग के अधिकारियों (department officials) के अनुसार सीमा शुल्क से बचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एक विदेशी मूल के तस्कर से सोना एवं चांदी लिया गया था ।

जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला खोला, जिसमें लगभग 74 लाख रुपए का सोना और चांदी मिला, वहीं पौने तीन लाख रुपये नगद मिले। कस्टम विभाग की जांच 2 दिन से सराफा क्षेत्र के पोद्दार ज्वेलर्स में चल रही थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 28 अप्रैल 2023 को विदेशी मूल का सोना लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद विभाग ने जबलपुर के सराफा स्थित पोद्दार ज्वेलर्स की जांच की थी। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर एक तिजोरी को सील कर दिया गया था। विभाग ने पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोबारा 27 दिसंबर को पोद्दार ज्वेलर्स पर कार्यवाही की। इसके बाद जब लाॅकर को खोला गया तो जांच के दौरान 72.81 लाख रुपए की सोने के जेवर और वस्तुएं एवं 1.30 लाख चांदी की वस्तुएं इसके अलावा 2.8 लाख रुपए नगद के रूप में मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया।

इस संपूर्ण मामले में जबलपुर सीजीएसटी कमिश्नर कार्यालय ने प्रक्रिया को पूरा करने में विधिवत सहायता दी। इसके साथ ही स्थानीय कोतवाली पुलिस की भी मदद ली गई। विभाग के अनुसार शहर के अन्य ज्वेलर्स भी इस मामले में संदिग्ध हैं जिनकी शीघ्र जांच की जा सकती है।

Explore our articles