इस्लामपुर:(Islampur) उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के श्रीकृष्णपुर बाइपास पर शुक्रवार शाम एंबुलेंस और लॉरी की टक्कर में एक मरीज की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत मरीज का नाम अब्दुल जलील था। वह ग्वालपोखर थानांतर्गत बंशपोखर गांव का निवासी था। शुक्रवार को मोहम्मद अब्दुल जलील को इलाज के लिए सिलीगुड़ी मेडिकल सेंटर ले जाया गया था। इलाज के बाद उसे लेकर घर जाते समय सड़क हादसा हो गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


