
इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक शॉपिंग प्लाजा (shopping plaza in Karachi, the capital of Sindh province in Pakistan) में आज तड़के लगी आग में कम से कम पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। 20 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने की प्रयास कर रही हैं।
दुनिया न्यूज की (Dunya News) रिपोर्ट के अनुसार, यह शॉपिंग प्लाजा एमए जिन्ना रोड पर है। यहां के लोग इसे गुल प्लाजा कहते हैं। अधिकारियों ने बताया आग इस प्लाजा के ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लांजर (Sindh Home Minister Ziaul Hassan Lanjar) का कहना है कि उन्होंने दमकल विभाग और रेस्क्यू 1122 को जल्द से जल्द आग बुझाने और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले तीन लोगों की पहचान आमिर, आसिफ और फराज के (Amir, Asif, and Faraz) रूप में हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना में 20 से लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। आग ने कई और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। और गाड़ियां बुलाई गई हैं। लोगों को स्नोर्कल की मदद से प्लाजा से बाहर निकाला जा रहा है। इस शॉपिंग प्लाजा में दुकानों की संख्या 1,000 से ज्यादा है। कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्तजा वहाब (Karachi Mayor Barrister Murtaza Wahab) ने गुल प्लाजा में आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख और अफसोस जताया है।


