spot_img

Islamabad: पाकिस्तान का सिंध प्रांत चार माह में महिला और बाल हिंसा की 900 से ज्यादा घटनाओं से थर्राया

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान का सिंध प्रांत महिला और बाल हिंसा की घटनाओं से थर्राया हुआ है। सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (एसएसडीओ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले चार महीनों में सिंध पुलिस में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के 900 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।

एसएसडीओ की रिपोर्ट के अनुसार, इन चार माह में 529 महिलाओं का अपहरण किया गया। घरेलू हिंसा की 119 घटनाएं हुईं। इसके अलावा, दुष्कर्म के 56 और ऑनर किलिंग के 37 केस दर्ज किए गए। कराची सेंट्रल, हैदराबाद और केमारी जिले महिला अपराधों के केंद्र के रूप में उभरे हैं। बच्चों के खिलाफ दर्ज केस में सबसे ज्यादा यौन हिंसा की घटनाएं हैं। इसमें अब तक लगभग 67 मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

Explore our articles