spot_img

Islamabad : पाकिस्तान में हजारा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद: (Islamabad) पाकिस्तान में रविवार को सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर के पास हजारा एक्सप्रेस ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरने से 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 50 अन्य यात्री घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाबशाह के सरहरी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। यह ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी। बचाव दल और पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा गया है। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। हताहत और घायल यात्रियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Explore our articles