spot_img

Islamabad : ग्रीस नौका हादसे में कम से कम 40 पाकिस्तानियों की मौत, दूतावास ने भेजी रिपोर्ट

इस्लामाबाद : (Islamabad) हाल ही में ग्रीस के पास समुद्र में तीन नावों के पलटने से पाकिस्तान के कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई। इनमें से सिर्फ पांच के शव खोजे जा सके हैं। बाकी के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए उनको भी मृत मान लेना चाहिए। वजह यह है कि ग्रीस तटरक्षक बल ने समुद्र में बचाव अभियान को बंद कर दिया है। ग्रीस की राजधानी एथेंस से पाकिस्तान के दूतावास ने सरकार को भेजी रिपोर्ट में यह सूचना साझा की है।

जियो न्यूज चैनल में प्रसारित खबर के अनुसार, लीबिया में अभी भी 5,000 से अधिक पाकिस्तान के नागरिक हैं। वह लीबियाई और पाकिस्तानी एजेंटों के साथ यूरोप की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पाकिस्तान से वीजा प्राप्त किया और कानूनी रूप से लीबिया पहुंचे। ग्रीस के समुद्रीय जल क्षेत्र में पलटने वाली तीन नावें लीबिया के टोब्रुक बंदरगाह से आई थीं। पहले जहाज में 45 यात्री सवार थे। इनमें से छह पाकिस्तानी थे। दूसरी नाव पर सवार 47 यात्रियों में से पांच पाकिस्तानी थे। तीसरी नाव में सवार 83 यात्रियों में तीन बांग्लादेशी, दो मिस्र, दो सूडानी और 76 पाकिस्तानी शामिल थे। एक नाव से पांच पाकिस्तानियों के शव बरामद हुए। इनमें चार के नाम हैं- सुफियान, रहमान अली, हाजी अहमद और आबिद। पांचवें की पहचान नहीं हो सकी।

इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को मानव तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शहबाज ने अधिकारियों को याद दिलाया कि पिछले साल उसी क्षेत्र में एक अन्य घटना में 262 पाकिस्तानी नागरिकों की जान चली गई थी।

South 24 Parganas : शराब में ज़हर मिलाने का आरोप, तीन की मौत

दक्षिण 24 परगना : (South 24 Parganas) जिले के बसंती थाना इलाके (Basanti police station area of ​​South 24 Parganas district) में पुरानी दुश्मनी...

Explore our articles