spot_img

IPL 2026 : बांग्लादेश ने प्रसारण पर से हटाया प्रतिबंध

IPL 2026: Bangladesh Lifts Ban on Broadcasting

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश सरकार (Government of Bangladesh) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन (Information and Broadcasting Minister Zahir Uddin Swapon) ने स्पष्ट किया कि यदि कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करना चाहता है, तो सरकार उसे सकारात्मक रूप से देखेगी।

जनवरी में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह फैसला बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लीग से बाहर किए जाने के बाद लिया गया था।

हालांकि, अब नए घटनाक्रम में मंत्री स्वपन ने पिछली सरकार के इस आदेश को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, “हम खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते। अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करना चाहता है, तो हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स को भी टूर्नामेंट के प्रसारण की अनुमति होगी और केबल ऑपरेटरों (cable operators) पर भी कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा, “हम किसी को प्रसारण से नहीं रोकेंगे। अगर स्टार स्पोर्ट्स या कोई स्थानीय चैनल आईपीएल दिखाना चाहता है, तो हम उसे सकारात्मक रूप से देखेंगे, लेकिन किसी पर कोई दबाव नहीं होगा।” इस फैसले के बाद बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है।

Explore our articles