Indore : मतगणना से दो दिन पहले भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0
122

इंदौर : (Indore) लोकसभा चुनाव की मतगणना के दो दिन पहले इंदौर के सांसद और भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी (Indore MP and BJP candidate Shankar Lalwani) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घर के नजदीकी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। तबीयत में सुधार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

दरअसल, लालवानी शुक्रवार को वाराणसी में चुनाव प्रचार के बाद लौटे थे। शनिवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर एक निजा अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया है कि उन्हें हीट स्ट्रोक हो गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। रविवार को उनकी उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नजदीकी लोगों ने बताया कि उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। फिर चुनाव प्रचार में और बिगड़ गई। उन्हें शनिवार को बुखार था। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। उनकी हालत अब ठीक है। संभवत: सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।