spot_img

Indore : वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन

Indore: Senior journalist Abhay Chhajlani passed away after prolonged illness.

इंदौर (मध्यप्रदेश): (Indore) वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का इंदौर में बृहस्पतिवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लम्बे समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 88 वर्षीय छजलानी पिछले दो महीने से बिस्तर पर थे और उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली।छजलानी के शोकसंतप्त परिवार में उनके बेटे विनय और दो बेटियां-शीला और आभा हैं। उनकी पत्नी पुष्पा छजलानी का पिछले साल निधन हो गया था।

हिन्दी दैनिक ‘‘नईदुनिया’’ के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे छजलानी को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2009 में ‘‘पद्मश्री’’ से सम्मानित किया गया था।छजलानी, भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन (इलना) और द इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) के अध्यक्ष भी रहे थे।नयी दिल्ली में आईएनएस से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सोसायटी के अध्यक्ष के आर पी रेड्डी ने छजलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी छजलानी पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा थे।

छजलानी के निधन पर मीडिया बिरादरी के लोगों के साथ ही कई राजनेताओं और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों ने शोक जताया है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles