spot_img

Indore: इंदौर: बाबा साहेब की जयंती पर महू में उमड़ेगी नेताओं की भीड़

Indore

इंदौर: (Indore) डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब (Dr. Bhimrao Ambedkar Babasaheb) की जयंती पर महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही यहां शुक्रवार को कई नेता भी आएंगे और बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। महू आने वाले इन नेताओं की भीड़ को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर मुख्य समारोह होगा। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, भीम आर्मी के चंद्रशेखर सहित कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचेंगे। इससे पहले गुरुवार रात में बौद्ध भिक्षुओं ने अंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने वंदना की। यहां मौजूद जन समुदाय, समता सैनिक दल और अंबेडकर मेमोरियल सोसाइटी के सदस्यों ने रात में 12 बजते ही बाबा साहेब को सलामी दी।

बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर सबसे पहले शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचेंगे। वे बाबा साहब को नमन करेंगे। उनके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुबह 10.30 बजे महू आएंगे। वे यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद रवाना हो जाएंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल हेलीकाप्टर से दोपहर 12 बजे महू पहुंचेंगे। राज्यपाल पटेल यहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल महू से दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर से महेश्वर के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आएंगे। वे यहां तेलीखेड़ा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां उनकी जयंती पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे उनके जन्म स्मारक पर पहुंचकर श्रृद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद स्मारक के सामने ही एक सभा को संबोधित भी करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सदस्य व राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर दोपहर करीब 1 बजे महू पहुंचेंगे। वे यहां किशनगंज नाके से रैली के रूप में डॉ.अंबेडकर जन्मस्थली पहुंचेंगे। यहां बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद तीनों नेता शहर के आजाद मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

Explore our articles