spot_img

Indore : उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना, भगवान महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

इंदौर : (Indore) फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना (Film actor Ayushmann Khurrana) शनिवार सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने पूरी भक्ति से बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उनके माथे पर तिलक और रुद्राक्ष की माला थी। वे कैजुअल पीली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे थे।

अभिनेता आयुष्मान खुराना शुक्रवार रात करीब 9 बजे उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिनेश गुरु और पंडित राम गुरु ने पूजा संपन्न करायी। पूजा-अर्चना के दौरान आयुष्मान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने तिलक लगवाया, माला पहनी और सिर झुका कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल की पूजा के बाद आयुष्मान खुराना नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना उज्जैन से रवाना हो गए। इस दौरान अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए।

महाकाल के दर्शन करते वक्त आयुष्मान यलो टी-शर्ट में नजर आए। उन्होंने फूलों की माला भी पहनी हुई थी। अभिनेता के माथे पर तिलक भी लगा हुआ था। आयुष्मान हाथ जोड़े बाबा का दर्शन कर रहे थे। अभिनेता का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है। इस दौरान कई लोगों ने आयुष्मान के साथ तस्वीरें भी लेनी चाही। हालांकि, अभिनेता ने अपने फैंस का सम्मान किया और उन्हें पूरा समय भी दिया। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि कपिल कटारिया और रोहित जैन भी मौजूद रहे।

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई में होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron) के...

Explore our articles