spot_img

Indore: दो बैठकें लेंगे दिग्विजयसिंह, बनाएंगे भाजपा का चक्रव्यूह भेदने की रणनीति

इंदौर:(Indore) पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को इंदौर के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय इंदौर की उन सीटों पर जीत की रणनीति बनाएंगे जिन पर कांग्रेस सालों से हारती आ रही है। इनमें 2, 4 और 5 नंबर विधानसभा शामिल हैं। दो दिन इंदौर में रुककर दिग्विजय जिताऊ कैंडिडेट ढूंढ़ेंगे।

इंदौर में दो नंबर विधानसभा भाजपा का गढ़ है। यह रमेश मेंदोला की सीट है और पहले यहां से कैलाश विजयवर्गीय लड़ते आए हैं। चार नंबर सीट पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह गौड़ का गढ़ है, यहां से उनकी पत्नी मालिनी गौड़ विधायक हैं। इसके अलावा एक अन्य सीट पर महेंद्र हार्डिया विधायक हैं जो पिछली बार बड़ी मुश्किल से चुनाव जीते थे। तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस में दो नंबर में जहां नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे अपनी दावेदारी जता रहे हैं, वहीं 4 नंबर में कांग्रेस के पास कोई बड़ा नाम नहीं है। 5 नंबर में जरूर पूर्व विधायक और पिछली बार के हारे हुए प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी पूरी ताकत के साथ दावेदारी जता रहे हैं।

मंगलवार को दिग्विजयसिंह विधानसभा क्रमांक 4 के मण्डलम, सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जो लोकमान्य नगर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद 3 बजे से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विधानसभा क्रमांक 2 के मण्डलम, सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक चौकसे धर्मशाला परदेशीपुरा पर शाम 7 बजे से होगी। इसके बाद रात 8 बजे से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत कर दिग्विजय अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles