spot_img

Indore: इंदौर में आज हितग्राही सम्मेलन

इंदौर:(Indore) इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत हाट बाजार मैदान, एबी रोड मांगलिया में आज (on Thursday) हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केन्द्रीय व मप्र के मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मांगलिया में प्रात: 11 बजे से हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश, मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, रामकन्या मानसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Chandigarh : पंजाब में पहली बार अप्रैल माह से होगी ड्रग्स जनगणना, सौ करोड़ रुपये आरक्षित

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब सरकार (Punjab government) राज्य में नशा तथा सामाजिक-आर्थिक जनगणना (drug and socio-economic census) करवाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो...

Explore our articles