spot_img

Imphal : मणिपुर में नहीं थमी हिंसा, गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत

इंफाल: (Imphal) मणिपुर में हिंसा की स्थिति के चलते उथल-पुथल का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह चुराचांदपुर में ताजा गोलीबारी हुई, जिसमें दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी की घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर चिंताएं बढ़ गईं हैं। गोलीबारी का सटीक कारण और इसमें शामिल पक्ष के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पायी है। तड़के शुरू हुई गोलीबारी से लोगों में अशांति की स्थिति पैदा हो गई है। गोलीबारी जारी रहने से तनाव बढ़ गया है।

मणिपुर पुलिस ने 6 जुलाई को केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कांगपोकपी, इम्फाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में बंकरों को नष्ट करने के लिए एक अभियान शुरू किया। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए इस संयुक्त अभियान में चार बंकर नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा अन्य जिलों के भी बाहरी इलाकों में इसी तरह की संरचनाओं को नष्ट करने के उपाय कर रहे हैं।

हालांकि, पिछले 24 घंटों में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के जमा होने से कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य होने की सूचना है। इन चुनौतियों के जवाब में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles