spot_img

Imphal: मणिपुर में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार दो तस्कर

इंफाल:(Imphal) अशांत मणिपुर (troubled manipur) में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे हैं सघन अभियान के बावजूद ड्रग्स तस्कर म्यांमार से ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने दो तस्करों टोंगखोहाओ हाओकिप (44) और जामखोलुन बाइट (48), दोनों को मोरेह के कनान वेंग गांव से प्रतिबंधित ड्रग्स के नौ बड़े पैकेट के साथ पकड़ा गया।

बरामद पैकेटों में लगभग 11.740 किलोग्राम (लगभग 80000 टैबलेट्स) वजन वाली संदिग्ध डब्ल्यूवाई गोलियों के एक खुले पैकेट उनके कब्जे कब्जे से जब्त किया गया।

साथ ही गिरफ्तार किये गये उपरोक्त व्यक्तियों के पास से दो मोबाइल फोन, 400 रुपये नकद और एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

Explore our articles