spot_img

Imphal: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक संशोधित 2-इंच मोर्टार, दो 36 एचई हैंड ग्रेनेड, एक ट्यूब लॉन्चर, एक डब्ल्यूपी ग्रेन नं. 80 एमके-1, एक टियर स्मोक ग्रेनेड, दो टियर स्मोक शेल सॉफ्ट नोज, एक स्टन शेल नॉर्मल, एक कार्ट्रिज 38 मिमी एंटी-रॉयट विथ रबर बुलेट, एक प्वाइंट 303 एलएमजी मैगजीन और एक मोर्टार शेल थौबल जिले से बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles