
इंफाल : (Imphal) मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा (India-Myanmar border in Manipur’s Tengnoupal district) के पास से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मोरेह थाना क्षेत्र (Moreh Police Station) के यांगौबंग गांव से की गईं। चारों उग्रवादी मणिपुर के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक इम्फाल पूर्व, दूसरा इम्फाल पश्चिम, तीसरा थौबल और चौथा काकचिंग का निवासी है।इन उग्रवादियों की पहचान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) (People’s Liberation Army) के सदस्य 25 वर्षीय कीशम सुमंत मैतेई, एनआरएफएम के सदस्य 32 वर्षीय अंगोम समरजीत सिंह और कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) (Kangleipak Communist Party) के सदस्य 26 वर्षीय युमनाम नोबा सिंह तथा खुन्द्रकपम श्यामसन मैतेई के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान अभी जारी है।


