spot_img

Imphal : मणिपुर में 5.6 तीव्रता का भूकंप, असम, नगालैंड, मेघालय में भी कांपी धरती

इंफाल : (Imphal) मणिपुर के कामजोंग जिले में बुधवार को पूर्वाह्न 11.06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गयी। भूकंप के झटके मणिपुर के अलावा असम के गुवाहाटी, नगालैंड एवं मेघालय के कुछ हिस्से समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 24.75° उत्तरी अक्षांश और 94.35° पूर्वी देशांतर पर 110 किलोमीटर की गहराई में था। गुवाहाटी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पुष्टि की है कि गुवाहाटी शहर और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर में था, लेकिन असम के गुवाहाटी और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी तेज झटके महसूस हुए।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, पूर्वाह्न 11.06 बजे आए इस भूकंप का केंद्र मणिपुर के इंफाल के निकट 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Explore our articles