spot_img

मैं हार नहीं मानूंगा, तो तुम जीतोगे कैसे

पंकज चौधरी

मैं हार नहीं मानूंगा
तो तुम जीतोगे कैसे

मैं रोऊंगा नहीं
तो तुम हंसोगे कैसे

मैं दुखी दिखूंगा ही नहीं
तो तुम सुख की अनुभूति करोगे कैसे

मैं ताली ही नहीं बजाऊंगा
तो तुम ताल मिलाओगे कैसे

मैं अभिशप्‍त नायक ही सही
लेकिन तू तो खलनायक से भी कम नहीं

मैं खुद्दारी की प्रतिमूर्ति ही सही
लेकिन तू तो किसी पतित से कम नहीं

माना कि प्रकृति भी मेरे साथ नहीं
लेकिन प्रकृति भी तो सदैव तेरी दास नहीं

तुम मुझे क्‍या अपमानित करोगे
तुम तो खुद सम्‍मानित नहीं

तुम मुझे औकात में क्‍या रखोगे
तुम्‍हारी खुद की तो कोई औकात नहीं

तुम मुझे क्‍या डराओगे
तुम तो मुझसे खुद डरते हो

मेरे ऊपर तुम क्‍या शक करोगे
विश्‍वास तो तुझे खुद अपने ऊपर भी नहीं

तुम मेरा रास्‍ता क्‍या रोकेगे
तुम्‍हारा रास्‍ता तो अपने आप है बंद होने वाला

मेरी इज्‍जत तुम क्‍या उतारोगे
तुम्‍हारी इज्‍जत तो खुद है तार-तार

तुम मेरा इतिहास क्‍या खंगालोगे
तुम्‍हारा इतिहास तो खुद है दाग-दाग

मैं राहु का वंशज ही सही
लेकिन तुम भी तो चंद्रमा के रिश्‍तेदार नहीं!

कवि परिचय :

नई पीढ़ी के शीर्ष कवियों में स्थान बनाने वाले पंकज चौधरी की कविता खूब पसंद की जाती रही है। उनकी कविताओं में जुल्म और दमन के खिलाफ भरपूर आक्रोश है। उनके काव्य संग्रह ‘उस देश की कथा’ ने युवा पीढ़ी को बहुत प्रभावित किया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles