spot_img

Hyderabad : तेलंगाना में रेवंत रेड्डी बने कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री, भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री

हैदराबाद :(Hyderabad) कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी (Congress leader Revanth Reddy) ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन (Governor Dr. Tamilisai Sundararajan) ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनेक साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें भट्टी विक्रमार्क मल्लू को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे और कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री हैं।
हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में 54 साल के रेवंत रेड्डी ने अपने 11 अन्य सहयोगियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, श्रीधरबाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, ए. सीथक्का, नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्ण राव और कोंडा सुरेखा शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वार अब जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। वह हर रोज प्रजा दरबार के रूप में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगे।

Explore our articles