spot_img

Hyderabad: सीमा शुल्क विभाग ने हैदराबाद हवाई अड्डे से एक किलोग्राम से ज्यादा सोना पकड़ा

Hyderabad

हैदराबाद: (Hyderabad) तेलंगाना में हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Hyderabad International Airport) से मंगलवार को तड़के दो अलग अलग मामलों में दो यात्रियों के पास से कुल मिलाकर एक किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया गया है जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है।

सीमा शुल्क विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सीमा शुल्क हवाई खुफिया अधिकारियों ने दुबई से उड़ान के जरिए आए एक पुरुष यात्री को रोका और उसकी तलाशी लेने पर मलाशय में छुपा कर रखे गए सोने के ‘पेस्ट’ से भरे तीन कैप्सूल मिले जिनका वज़न 840 ग्राम है और उनकी कीमत करीब 51.24 लाख रुपये है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अन्य मुसाफिर भी दुबई से ही आया था और सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा उसके सामान की तलाशी लेने पर उसके पास से 233 ग्राम वज़नी सोने की दो छड़ मिलीं जिन्हें ‘टूना फिश’ तेल के, टिन के डिब्बों के बीच छुपा कर रखा गया था। इस स्वर्ण की कीमत करीब 14.23 लाख रुपये है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles