spot_img

Houston: भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान अमेरिका में टॉल रोड अथॉरिटी के निदेशक नियुक्त

ह्यूस्टन:(Houston) अमेरिका के टेक्सस प्रांत में फोर्ट बेंड टॉल रोड अथॉरिटी और ग्रांड पार्कवे टॉल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को शामिल किया गया है।

प्रीसिंक्ट थ्री के आयुक्त एंडी मेयर्स ने ग्रांड पार्कवे टॉलवे के निदेशक मंडल में धैर्यवान की नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि वह एक प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार हैं और जनता के पैसे की अच्छी देखभाल की अहमियत समझते हैं।

इस स्वायत्तशासी निकाय के निदेशक के तौर पर 57 वर्षीय धैर्यवान रखरखाव, विस्तार, बजट और आर्थिक प्रभाव से जुडी गतिविधियों की देखरेख करेंगे।

उन्हें भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पिछले साल आयोजित समारोह में ह्यूस्टन स्थित इंडिया कल्चर सेंटर ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारत में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह 1999 में अमेरिका आ गए थे। यहां पर सार्वजनिक लेखाकार का लाइसेंस लेने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सस प्रांत में फोर्ट बेंड टॉल रोड अथॉरिटी और ग्रांड पार्कवे टॉल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को शामिल किया गया है।

प्रीसिंक्ट थ्री के आयुक्त एंडी मेयर्स ने ग्रांड पार्कवे टॉलवे के निदेशक मंडल में धैर्यवान की नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि वह एक प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार हैं और जनता के पैसे की अच्छी देखभाल की अहमियत समझते हैं।

इस स्वायत्तशासी निकाय के निदेशक के तौर पर 57 वर्षीय धैर्यवान रखरखाव, विस्तार, बजट और आर्थिक प्रभाव से जुडी गतिविधियों की देखरेख करेंगे।

उन्हें भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पिछले साल आयोजित समारोह में ह्यूस्टन स्थित इंडिया कल्चर सेंटर ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारत में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह 1999 में अमेरिका आ गए थे। यहां पर सार्वजनिक लेखाकार का लाइसेंस लेने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles