spot_img

Hooghly : श्रीरामपुर में पांच हजार लीटर मिलावटी सरसों तेल जब्त, दो गिरफ्तार

हुगली : (Hooghly) चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के इंफोर्समेंट ब्रांच (Enforcement Branch) के अधिकारियों ने श्रीरामपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार रात में श्रीरामपुर के बंगीहाटी में दिल्ली रोड (Delhi Road in Bangihati) से सटे इलाके में एक फैक्ट्री छापेमारी कर तकरीबन पांच हजार लीटर मिलावटी सरसों तेल जब्त कर लिया।

इस बारे में शुक्रवार को चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कारखाने से 15 किलो के 280 तेल के टिन, मिलावटी केमिकल की छह पेटियां, अलग-अलग रंगों की पेटियां और पांच पंचिंग मशीन जब्त की गईं हैं। फैक्ट्री से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपित पिछले कुछ समय से सरसों के तेल को बिना सरसों के बना रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे चावल के ब्रांड तेल में कई तरह के मिलावटी रसायन मिलाकर ये लोग सरसों के तेल को बिना सरसों के ही बनाते थे। इस मिलावटी तेल को कई स्थानीय दुकानों में सप्लाई किया जाता था। गिरफ्तार किए गए लोगों को शुक्रवार को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Explore our articles