spot_img

Hisar : दो पक्ष आपस में भिड़े, छह लोगों पर केस दर्ज

हिसार : शहर के पटेल नगर में गुरुवार को गाय को भगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गये। इसमें एक पक्ष के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है, घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पटेल नगर निवासी मंगल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गत दिवस रात्रि के समय वह अपने घर पर मौजूद था। तभी सुशील उर्फ बंगाली मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली से गाय को भगा कर ले जा रहा था। मैंने उससे कहा कि गली में बच्चे खेल रहे हैं और गाय को आराम से लेकर जाए। इस पर वह उसे गालियां देने लग गया। थोड़ी देर बाद सुशील, रवि, विवेक, राहुल, हन्नी व बिरजू के लड़के सहित 15 से 20 अन्य लोगों के साथ आएं और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर ईंट बरसाने लग गए। ईंट पत्थरों से पड़ोसियों के घरों पर भी नुकसान हुआ। इससे घर के बाहर खड़ी स्कूटी, मोटरसाइकिल व पानी की टंकी टूट गई।

पड़ोसी अमित की स्कूटी को भी नुकसान हुआ। साथ ही चैन सिंह के घर पर भी नुकसान हुआ। जब हमने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फिर से हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव करके छुड़वाया। झगड़े में लगी चोटों के कारण मंगल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मंगल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर, मामले की जांच कर रही है।

Explore our articles