spot_img

Hisar : फायर कर होटल संचालक से मंथली मांगने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

हिसार : सीआईए टीम ने एचएयू गेट नंबर-4 के सामने इलाइट रेस्ट हाउस नामक होटल संचालक से 50 हजार रुपए की मंथली मांगने और न देने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में रविवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैमरी निवासी मनीष उर्फ सीतू व राजेश शामिल है।

एएसआई राजकुमार ने रविवार को बताया कि चार सितंबर की रात में आरोपित मनीष ने इलाइट रेस्ट हाउस नामक होटल संचालक आजाद नगर हिसार निवासी विष्णु के पास फोन कर कहा कि अगर उसे होटल चलाना है तो 50 हजार रुपए मंथली देनी होगी। आधी रात के बाद मनीष ने विष्णु के पास फोन कर उसे होटल के नीचे गली में बुलाया। वहां मनीष अपने दो ओर साथियों सहित गली के खड़ा था। मनीष ने होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये मंथली मांगी। इस पर होटल संचालक में असमर्थता जताई।

मनीष ने कहा कि मंथली तो देनी ही पड़ेगी। इतना कहते ही दूसरे आरोपित राजेश ने होटल संचालक पर पिस्तोल से तीन फायर किए और वहा से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सिविल लाइन पुलिस ने इलाइट रेस्ट हाउस नामक होटल संचालक आजाद नगर निवासी विष्णु की शिकायत पर मनीष व अन्य पर 50 हजार की मंथली मांगने और न देने पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के बारे में केस दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

New Delhi : सर्राफा बाजार में बढ़ी सोने की चमक, चांदी में गिरावट का रुख

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market today) में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles