spot_img

Hisar : नगर निगम के कर्मचारी की बेटी बनी कराटे गोल्ड मेडलिस्ट

Employee’s daughter becomes karate gold medalist

प्रतिभा को मेयर ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

हिसार : मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष चांदीराम कांटीवाल की पौत्री व नगर निगम के चालक गुलाब सिंह की पुत्री प्रतिभा ने हाल ही में यमुनानगर में हुए स्टेट कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर हिसार का नाम रोशन किया है। इससे पहले प्रतिभा ने कुरुक्षेत्र में हुए कराटे नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था। अभी तक प्रतिभा के पास नेशनल के तीन गोल्ड मेडल हैं।

प्रतिभा की उम्र अभी 14 साल ही है, लेकिन फिर भी वह अंदर-19 में खेलती हैं और अपनी दाव से बड़ी उम्र की खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रतिभा गांव मंगाली के निजी स्कूल मे नौंवी कक्षा छात्रा हैं। मेयर गौतम सरदाना ने बुधवार को निगम कार्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट प्रतिभा को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटी प्रतिभा ने गोल्ड मेडल जीत कर हमारे प्रदेश व शहर का नाम रोशन किया है जिसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं। प्रतिभा ने बताया कि उनको खेलने की प्रेरणा उनके माता-पिता व गुरुजी से मिली है। नगर निगम के ड्राइवर गुलाब सिंह की तीन बेटी हैं जिसमें प्रतिभा सबसे बड़ी बेटी है, वही छोटी बेटियां भी पढ़ाई के साथ खेल में अपनी रूची रखती है।

Explore our articles